सभी प्रकार के कष्टों को दूर करता है , पावन पाठ हनुमान चलीसा . कलयुग में हनुमान जी के चरित्र गुणगान करने से सभी प्रकार की सुगमता मिलती है,दुर्बलता दूर होती है। मानस कारों के अनुसार हनुमान जी के नाम जपने तथा हनुमान चालीसा का पाठ करने से धर्म, अर्थ काम व मोक्ष चरों ही दुर्लभ वस्तुए प्राप्त होती हैं। हनुमान जी के नाम स्मरण से सभी प्रकार के भवबंधन कट जाते हैं। इसके अनेक प्रमाण हमारे पुराण तथा सद्ग्रंथों में मिलते हैं इसलिए मानस के मर्मज्ञ रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी ने गुरु के रूप में अपनी सफलता के लिए पवनसुत हनुमान जी का ही गुणगान किया। उनकी दस्ता पाकर संसार भर में मानस ग्रन्थ प्रसिद्ध हो गया। ऐसा कहा जाता है की अंजनी नंदन जिस समय माँ जानकी की खोज करने के लिए लंका गए थे जानकी माँ से परिचय के समय जब हनुमान जी ने सीता जी का चरण वंदन किया तब माँ जानकी ने उन्हें अजर अमर तथा गुणवान एवं सभी प्रकार की सिद्धियों का दाता होने का आशीर्वचन दिया इसके साथ साथ भगवान श्री राम से बच्चे व पिता जैसा मधुर सम्बन्ध सदा बना रहे यह भी आशीर्वाद दिया .इसके साथ साथ मानस के मर्मज्ञ रामचरित जयकार एवं ...
Comments