Posts

Showing posts from November, 2012

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन (विधि सूक्षम पञ्च उपचार )

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन (विधि सूक्षम पञ्च उपचार ) प्रस्तावना :- धन की देवी लक्ष्मी का पूजन सभी कामनाओं को पूरण करनें वाला है। देवी लक्ष्मी जिस घर में वास करती है उनकी सम्पूरण कामनाएं पूरण होती हैं तथा परिवार में शांति रहती है इसमें कोई संदेह नहीं है। इसीलिए दीवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन बड़ी धूम धाम से करते हैं।  लक्ष्मी पूजन दीपावली पर  ही विशेष क्यों ? वैसे शरद पूर्णिमा वर्ष में आनें वाले नवरात्रे महीनें के दोनों पक्षों की तिथी  अष्टमी अमावस्या और पूर्णिमा इन सभी तिथियों माँ भगवती लक्ष्मी की पूजा कर आशीर्वाद द्वारा सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन दीवाली के दिन ही लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायी सिद्ध होता है इसके दो कारन हैं . नम्बर -1 रामराज की स्थापना  कहा जाता है की अत्याचारी रावन पर विजय प्राप्त करनें वाले जन जन के प्रिय भगवान् श्री राम का राज्य तिलक दीवाली वाले दिन ही हुआ था .जिस से भूलोक पर जन मानस में ख़ुशी की लहर थी। देवता भी अत्यंत प्रसन्न थे। गोस्वामी तुलसी दस जी के अनुसार भगवान् शिव देवराज इंद्र व नारद नें स्वयं पृथ

2012 का दीपावली पर्व का महत्व

2012 का दीपावली पर्व का महत्व दीपावली हिन्दुओं के मुख्य पर्वों में से एक है। दीपावली के दिन लोग परिवार में शांति एवं सद्भावना हेतु ऋद्धी  सिद्धी के दाता  गणेश एवं लक्ष्मी का नारायण के साथ पूजन होता है।। धन देने वाली लक्ष्मी अन्य देविओं की तरह सभी सुलाक्ष्नो से युक्त हैं इसके आलावा उनमें खास बात यह है की वो अज्ञान व अन्धकार से दूर रहनें वाली शांतिप्रिय हैं .यही कारण है की समुद्र मंथन से उत्तप्न लक्ष्मी नें भगवान् विष्णु को अपना पति इसलिए चुना के उनका चित्त शांत था .संसार में उनकी पूजा सदभावना के साथ साथ शांतिप्रिय होने के कारण होती रही है। इसलिए दीपावली पर्व अन्ध्लार को दूर करनें वाला धन और ज्ञान देने वाला एवं सभी कामनाओं को पूर्ण करनें वाला कहा जाता है। शास्त्र अनुसार लक्ष्मी का वाहन उल्लू मन गया है जिसे मात्र रात्री में ही दिखाई देता है।इस से स्पष्ट है की लक्ष्मी का वास ताम अन्धकार का नाश करने वाला ज्ञान ,धन व शांति देने वाला है। लक्ष्मी गुणों की देवी है,अवगुण व अज्ञान से उसका कोई सम्बन्ध नहीं है। दीवाली के दिन इसलिए जो लोग जुआ आदि खेलते हैं या मदिरा पान करते हैं भगवती लक्ष्मी का